Connect with us

वायरल

गायिका व अभिनेत्री मल्लिका राजपूत की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Published

on

Loading...
Loading...

सुल्तानपुर। कोतवाली क्षेत्र के सीताकुंड क्षेत्र में चर्चित सिंगर व अभिनेत्री विजय लक्ष्मी उर्फ मल्लिका राजपूत की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत हो गई। उनका शव घर के अंदर कमरे में पंखे से लटकता पाया गया। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेजकर घटना के कारणों का पता लगाना शुरू कर दिया हैं। बेटी की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है। स्थानीय लोगों की भीड़ भी मौके पर जमा है। मोहल्ले के लोग आकर मल्लिका की मां को सांत्वना दे रहे हैं।

इस बीच कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचायत नामा भर कर शव को पोस्टमार्टम में भेजवाया है।वहीं मल्लिका की मां सुमित्रा सिंह ने बताया कि हम लोग लेटे हुए थे, पता नहीं चला। पहले दरवाजा बंद की हुई थी। उसके बाद दरवाजा खोलकर चिपका दी। और लाइट जल रही थी। हम तीन चक्कर लगाए दरवाजा नहीं खोले। आखिर में लौटे और खिड़की से झांके तो देखे खड़ी है। दरवाजे में हम टक्कर मारे तो देखे बिटिया हमारी लटकी थी। हम अपने पति को बुलाए, लड़कों को बुलाए लेकिन जान जा चुकी थी। कोई ऐसी बात नहीं थी। हमसे ही थोड़ी बहुत बात हुई थी। वो बराबर होता रहता था।

Loading...

इस पूरी घटना पर कोतवाली नगर प्रभारी श्रीराम पाण्डेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया तो मामला सुसाइड का ही लग रहा है। पीएम रिपोर्ट आने पर ही स्पष्ट हो पाएगा और पीएम रिपोर्ट के आधार पर ही अग्रिम शेष विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page