Connect with us

गाजीपुर

गाजीपुर : 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

तमंचा और कारतूस बरामद

गाजीपुर में पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। जंगीपुर थाना पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान मंडी समिति के पास ताजपुर मोड़ से आरोपी को धर दबोचा। गिरफ्तार बदमाश की पहचान राहुल यादव के रूप में हुई, जो मधुबन, थाना खानपुर का रहने वाला है।

Loading...

पुलिस ने उसके पास से एक देशी तमंचा (0.315 बोर) और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। राहुल यादव पर कुल 9 संगीन मामले दर्ज हैं, जिनमें गैंगस्टर एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट, लूट और हत्या के प्रयास जैसे अपराध शामिल हैं।

जंगीपुर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत नया मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page