Connect with us

गाजीपुर

गाजीपुर में धूमधाम से मनाया गया ‘कन्या जन्मोत्सव’

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। महिला कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजना के 10 वर्ष पूरे होने के अवसर पर जिले में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के निर्देश पर एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी के मार्गदर्शन में सैदपुर सीएससी में कन्या जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान 25 नवजात बालिकाओं के जन्म की खुशी में केक काटा गया और उनकी माताओं को मिष्ठान, बेबी किट और तोलिया भेंट की गई।

कार्यक्रम के दौरान आशा, एएनएम और अन्य उपस्थित लोगों को कन्या सुमंगला योजना की विस्तृत जानकारी दी गई और पात्र बालिकाओं को योजना से जोड़ने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर सीओ सैदपुर अनिल कुमार, तहसीलदार सैदपुर, चिकित्सा अधीक्षक सैदपुर और महिला कल्याण विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

इसके साथ ही बिरनो ब्लॉक के मानपुर ग्राम, जयंती दशपुर और जखनिया के जलालपुर में भी व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के सहयोग से ग्रामीणों व बच्चों को कन्या सुमंगला योजना, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, बाल संरक्षण सेवाओं और बाल विवाह निषेध के संबंध में जागरूक किया गया।

इस अभियान में महिला कल्याण विभाग गाजीपुर के प्रियंका प्रजापति (सेंटर मैनेजर), गौरव वर्मा (काउंसलर, चाइल्ड हेल्पलाइन), जितेंद्र दुबे, अर्चना सिंह और अंशु राय समेत कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। जिला सूचना कार्यालय द्वारा इस अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page