Connect with us

गाजीपुर

गाजीपुर में जयदेश हिंदी दैनिक के पत्रकारों का हुआ सम्मान 

Published

on

Loading...
Loading...

जयदेश न्यूज़ जल्द टीवी चैनल की दुनिया में देगा दस्तक: आशुतोष जायसवाल

पत्रकारिता के महत्व पर संपादक व ब्यूरो चीफ ने रखे विचार

गाजीपुर। जनपद के गोरा बाजार स्थित राधिका इंटर कॉलेज के प्रांगण में जयदेश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्र का एक बैठक का आयोजन संपन्न हुआ। इस बैठक की अध्यक्षता  जिला संवाददाता विजय प्रकाश श्रीवास्तव ने किया। आयोजित कार्यक्रम में गाजीपुर जनपद के जयदेश संवाददाता  जिले के हर कोने से आये हुए थे। इस अवसर पर सभी तहसील प्रभारियो एवं सभी संवाददाता जयदेश को उनके अच्छे प्रदर्शन पर मुख्य अतिथि आशुतोष जयसवाल एमडी द्वारा प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

वहीं, लगातार समाचार विज्ञापन और विज्ञापन के क्रम में बने रहने वाले संवाददाता डॉ. मुमताज अहमद को विशेष सम्मान देकर सम्मानित किया गया। नंदगंज के संवाददाता को जिला संवाददाता का कार्ड पहनाकर सम्मानित किया गया।

Advertisement

इस सम्मान समारोह में एमडी आशुतोष जायसवाल ने कहा कि जयदेश समाचार पत्र की बढ़ती हुई प्रतिष्ठा से लोग परेशान हैं, लेकिन आप सभी ब्यूरो चीफ एवं पत्रकार द्वारा इस समाचार पत्र को दिन दूनी रात चौगुनी की गति से अग्रसर हैं। अब हमें टीवी चैनल पर आने से कोई रोक नहीं सकता।

इसी क्रम में रामाश्रय सिंह समाचार संपादक ने कहा कि जिस गति से विज्ञापन एवं समाचार का  प्रकाशन हो रहा है आने वाले समय में बड़ा बदलाव दिखाई देगा। इस अवसर पर चंदौली के ब्यूरो धीरेंद्र सिंह शक्ति ने वक्तव्य देते हुए कहा कि आज के परिवेश में खबरों की प्राथमिकता एवं उसके महत्व पर विशेष जोर देते हुए बताएं कि आज के युग में प्रिंट मीडिया एक अच्छा विकल्प बनकर जन-जन तक जनता की आवाज बन कर उभरा है। पत्रकारिता जगत में निखार लाने के लिए काफी मेहनत और समय की आवश्यकता होती है। किसी भी खबर को छपने से पहले की खूब जांच परख लेना अति आवश्यक होता है ताकि जनता के बीच में गलत समाचार न जा पाए।

इस अवसर पर चंदौली के राम मनोहर तिवारी विशेष संवाददाता ने बताया कि पत्रकार समाज की एक रीढ है  लेकिन हमें ग्राउंड की खबर को प्रमुखता से उठाना चाहिए। ग्रामीण क्षेत्रों में बसने वाले किसानो की समस्याओं को प्रमुखता एवं गंभीरता से छापना अति आवश्यक होता है।

आजाद सिंह जिला क्राइम रिपोर्टर एवं सुधाकर पांडेय जिला विज्ञापन प्रभारी को एमडी के द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉक्टर इश्तियाक अहमद, मृत्युंजय नारायण सिंह ,अकबर खान, शुभम मोदनवाल, मो. इमामुद्दीन, संतोष शर्मा,  विकास सिंह, अंगद दूबे, राज कपूर रावत, अनुराग सिंह यादव, शमशाद अहमद, ब्रह्म प्रकाश पांडेय, मयंक सिंह उर्फ पीयूष सिंह, प्रदीप मद्धेशिया, श्याम सुंदर, गौरी शंकर पांडेय, गोपाल स्वरूप पांडेय, राजेश रावत, मुन्ना यादव एवं विद्यालय के प्रबंधक हवलदार दुबे पत्रकार बंधुओको आशीर्वाद दिए।

Advertisement

ब्यूरो प्रमुख धर्मेंद्र मिश्रा द्वारा अपने टीम के समक्ष 19 अक्टूबर दिन रविवार को होने वाले जनपद के प्रमुख समाजसेवी, शिक्षाविद, वशिष्ठ पत्रकार बंधु, चिकित्सा क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वाले डॉक्टर बंधु, पहलवान एवं अच्छे प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारियों को सम्मानित करने का लक्ष्य रखा गया जिसमें जयदेश गाजीपुर की टीम ने इस प्रस्ताव की मंजूरी दी। इस कार्यक्रम का सफल संचालन ब्यूरो चीफ धर्मेंद्र मिश्रा द्वारा किया गया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page