Connect with us

गाजीपुर

गाजीपुर-भरौली हाईवे पर गिरा इमली का पेड़, एक किशोर घायल

Published

on

Loading...
Loading...

भांवरकोल (गाजीपुर)। जिले के भांवरकोल चट्टी के पास शुक्रवार की शाम करीब 7 बजे वर्षों पुराना इमली का विशाल पेड़ अचानक गिर गया, जिससे गाजीपुर-भरौली (NH-31) मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया था। हादसे के कारण सड़क पर ट्रकों की लंबी कतार लग गई, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

पेड़ गिरने के दौरान एक स्कॉर्पियो (UP50AE2021) इसकी चपेट में आ गई, जिससे भांवरकोल निवासी किशोर लाल मोहर गोड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे इलाज के लिए मऊ के एक निजी अस्पताल लेकर गए। हादसे में स्कॉर्पियो क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि चालक छांगुर यादव बाल-बाल बच गया। छांगुर प्रयागराज महाकुंभ जा रहा था, जब यह हादसा हुआ।

Loading...

गनीमत रही कि उस वक़्त भांवरकोल चट्टी का बाजार नहीं लगा था, वरना हादसा और भी भयावह हो सकता था। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और यातायात को सुचारू कराया।

पुलिस की सूचना पर बढ़नपुरा निवासी कैलाश शर्मा का पुत्र लकड़ी काटने की मशीन लेकर पहुंचा और पेड़ हटाने का कार्य शुरू कर दिया। मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पुलिस बल मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page