Connect with us

गाजीपुर

गाजीपुर पुलिस की मध्यस्थता से चार परिवारों में लौटी खुशियां

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा के कुशल निर्देशन में बृहस्पतिवार को महिला सहायता प्रकोष्ठ एवं परिवार परामर्श केंद्र गाजीपुर में पति-पत्नी के विवाद से जुड़े कुल 18 मामलों की सुनवाई की गई। लंबे समय से अलग रह रहे चार परिवारों को काउंसलिंग के माध्यम से राजी-खुशी से एक कर विदाई कराई गई।

सुनवाई के दौरान सात मामलों में मध्यस्थता विफल रहने पर विधिक कार्रवाई का सुझाव देते हुए उनकी पत्रावली बंद कर दी गई। वहीं तीन मामलों में विवाद खत्म होने पर पत्रावली समाप्त की गई। शेष चार प्रकरणों में मध्यस्थता न होने के कारण अगली तिथि निर्धारित की गई है।

इन मामलों के निस्तारण में काउंसलर कमरूद्दीन, पूजा श्रीवास्तव, महिला आरक्षी संध्या, सोनाली, रागिनी, सबिता, आरक्षी शिव शंकर यादव और महिला होमगार्ड उर्मिला गिरी की भूमिका सराहनीय रही।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page