Connect with us

गाजीपुर

गाजीपुर के अमित ने चंबा दंगल में राजस्थान के सुमित को दी पटखनी

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। जनपद के बिरनों थाना क्षेत्र अंतर्गत इनवां गांव के निवासी अमित पहलवान ने हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में आयोजित एकदिवसीय राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में ज़बरदस्त प्रदर्शन कर गाजीपुर जिले का नाम रोशन किया है। इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश समेत कई अन्य राज्यों के नामचीन पहलवानों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता की मुख्य कुश्ती गाजीपुर के अमित और राजस्थान के सुमित पहलवान के बीच हुई। 11 हजार रुपये और प्रथम झंडी दांव पर लगी थी, जिसमें अमित ने अपने दमदार दांव-पेंच से सुमित को धूल चटा दी। उनकी जीत ने दर्शकों को रोमांच से भर दिया और पूरे दंगल का माहौल जीवंत कर दिया।

अमित प्रसिद्ध पहलवान रामचंद्र यादव के परिवार से हैं, जिनका कुश्ती के क्षेत्र में विशेष योगदान रहा है। उनके साथ उनके भाई अंकित और सतीश भी जनपद का नाम लगातार ऊँचा कर रहे हैं।

कार्यक्रम में मौजूद समाजसेवी व क्षेत्र पंचायत प्रत्याशी अजीत यादव ने कहा कि ऐसे खिलाड़ियों को प्रदेश सरकार की ओर से यात्रा पास जैसी सुविधाएं मिलनी चाहिए, जिससे वे देशभर में प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर सकें। वहीं पूर्व छात्र नेता हरेन्द्र यादव ने कहा कि कुश्ती हमारी परंपरा और संस्कृति की पहचान है और गाजीपुर के पहलवानों का संघर्ष युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page