Connect with us

गाजीपुर

गाजीपुर : कनेरी गांव में शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा और राम कथा का आयोजन 7 मार्च को

Published

on

बउरवा (गाजीपुर)। जिले के कनेरी गांव में भगवान भोलेनाथ की असीम कृपा से नवनिर्मित मंदिर में शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा एवं राम कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह पावन अनुष्ठान 1 मार्च 2025 (शनिवार) से 5 मार्च 2025 (बुधवार) तक प्रतिदिन शाम 5:00 बजे से प्रारंभ होगा, जिसका संचालन आचार्य गर्गाचार्य जी महाराज के पावन सान्निध्य में किया जाएगा।

शिवलिंग स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा की दिव्य प्रक्रिया 28 फरवरी 2025 (शुक्रवार) से 6 मार्च 2025 (गुरुवार) तक संपन्न होगी। इस भव्य आयोजन का समापन 7 मार्च 2025 (गुरुवार) को दोपहर 12:00 बजे से भंडारे के साथ किया जाएगा, जहां श्रद्धालु भक्तजन महाप्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित करेंगे।

यह आयोजन समस्त ग्रामवासियों और क्षेत्रवासियों के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूब जाएगा। भक्तों से अनुरोध है कि इस पावन अनुष्ठान में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर भगवान शिव और राम कथा का आशीर्वाद प्राप्त करें।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page