वाराणसी
गांधी वस्त्रालय में दिवाली धमाका लकी ड्रा का आयोजन हुआ संपन्न
रिपोर्ट – प्रदीप कुमार
वाराणसी। गांधी वस्त्रालय की तरफ से आज दीपावली धमाका लकी ड्रा का आयोजन किया गया जिसमें फर्स्ट सेकंड एवं थर्ड विनर को प्राइज दिया गया वही 97% लोगों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ श्याम शंकर सिंह द्वारा लकी ड्रा आयोजन का फीता काटकर शुभारंभ किया गया जिसमें फर्स्ट प्राइज के रूप में कंबल सेकंड प्राइस के रूप में घड़ी दिया गया इसमें मुख्य रूप से बीपी बर्मा इंजीनियर एनआर वर्मा अधिवक्ता एमपी सिंह ओमप्रकाश सिंह प्रकाश सीमेंट एजेंसी सेठ जी द्वारा बंपर दिवाली धमाका की शुरुआत की गई मुख्य अतिथि का स्वागत गांधी वस्त्रालय के रणजीत सिंह पटेल ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्रम पहनाकर दीपावली की शुभकामना दी इस अवसर पर गांधी वस्त्रालय के एमडी राजन सिंह पटेल ने बताया कि यह दिवाली धमाका निरंतर हमारे दादाजी के समय से चली आ रही है और जिसे हम लोग निरंतर आगे बढ़ाते चले आ रहे हैं और आगे भी चलाते रहेंगे इस अवसर पर राजेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि आने वाले कुछ समय में गांधी वस्त्रालय एक बड़े मॉल के रूप में तब्दील होगी जहां एक ही छत के नीचे गृहस्थ जीवन से जुड़े सारे सामान कम रेट एवं उचित मूल्य पर दिया जाएगा और हमारे कस्टमर हमारे ऊपर अपना विश्वास बनाए रहे और हमारा सहयोग करते रहे जिससे हम उन्हें अच्छी सेवा निरंतर प्रदान करते रहे।
