Connect with us

पूर्वांचल

गलत बिलिंग पर सख्त कार्रवाई, मीटर रीडर बर्खास्त

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अंतर्गत उपभोक्ताओं को गलत बिजली बिल भेजने के मामले में सख्त कार्रवाई की गई है। अधिशासी अभियंता आशीष कुमार ने जानकारी दी कि लगातार शिकायतों के बाद पांच नवंबर को जांच के दौरान तीन बिलों की रीडिंग कर रिपोर्ट मांगी गई थी। जांच में 25 हजार की स्टोर रीडिंग पाई गई।

गलत बिलिंग के मामले में दोषी पाए गए मीटर रीडर आजाद खां को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है। इसके साथ ही संबंधित बिलिंग एजेंसी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है।

Loading...

ग्राहकों को राहत देने का प्रयास
अधिशासी अभियंता ने बताया कि विभाग उपभोक्ताओं को सही बिलिंग और सेवा देने के लिए प्रतिबद्ध है। गलत बिलिंग के मामलों पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। इस कार्रवाई से अन्य कर्मियों को भी साफ संदेश दिया गया है। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि यदि उन्हें गलत बिलिंग या अन्य किसी समस्या का सामना करना पड़ता है, तो वे तत्काल शिकायत दर्ज कराएं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page