Connect with us

गोरखपुर

गर्लफ्रेंड का बर्थडे मनाने गया था युवक, गांववालों ने कर दी पिटाई

Published

on

Loading...
Loading...

युवती की मां ने छेड़छाड़ व मारपीट का आरोप लगाते हुए दी तहरीर

गोरखपुर। जिले के सहजनवां थाना क्षेत्र में प्रेमिका के घर जाकर जन्मदिन मनाना एक युवक को भारी पड़ गया। युवती के स्वजन और ग्रामीणों ने उसे पकड़कर जमकर पीट दिया। सूचना मिलते ही सहजनवां पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह युवक को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर थाने ले गई।

सूत्रों के अनुसार, युवक सामान्य वर्ग का है और वह तीन वर्षों से दूसरे गांव की दलित युवती से प्रेम करता था। रविवार को युवती का जन्मदिन होने पर युवक चुपके से उसके घर पहुंच गया। दोनों के बीच जन्मदिन मनाने का सिलसिला चल ही रहा था कि इसी दौरान युवती के परिवार वाले घर लौट आये।

उन्हें साथ देखकर परिजनों ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया और हंगामा शुरू हो गया। देखते ही देखते ग्रामीण भी जुट गए और युवक की पिटाई कर दी।

इसी बीच किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पहुंचकर युवक को भीड़ से छुड़ाया और थाने ले गई। उधर, युवती की मां ने युवक पर घर में घुसकर छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

Advertisement

घटना की जानकारी होते ही युवक के पक्ष के लोग भी थाने पहुंच गए थे। दोनों पक्षों के बीच करीब दो घंटे तक तनाव का माहौल बना रहा। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page