गाजीपुर
गणेशोत्सव : हरि कीर्तन से गूंजा बहरियाबाद
5 सितंबर भंडारे और 6 सितंबर प्रतिमा विसर्जन के साथ महोत्सव का समापन
बहरियाबाद (गाजीपुर)। गणेश महोत्सव समिति के तत्वावधान में गणपति बालाजी ट्रस्ट बहरियाबाद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हरि कीर्तन की शुरुआत की गई। गणेशोत्सव का चौथे दिन का आयोजन भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान गणेश की आरती से हुआ। इस अवसर पर गणपति बालाजी ट्रस्ट के अध्यक्ष मुकुंद मौर्य, उनकी धर्मपत्नी राजकुमारी मौर्य, सहायता ग्रुप के एरिया मैनेजर जयशंकर तिवारी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
आरती के बाद रात्रि जागरण का आयोजन किया गया, जिसमें प्रसिद्ध गायक व्यास छोटेलाल दास, पूनम पूर्वी, वारिस पंकज ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। वहीं कार्यक्रम में चौथे चरण में भागवत गीता का पाठ करते हुए अमृता पांडे द्वारा दो दिवसीय पाठ कर लोगों को आत्मविभोर कर दिया। लगातार कलाकारों का सम्मान ट्रस्ट के अध्यक्ष मुकुंद मौर्य एवं उनकी धर्मपत्नी राजकुमारी मौर्य द्वारा अंगवस्त्र और भगवान गणेश की तस्वीर भेंट कर किया गया। वहीं मुकुंद मौर्य ने माल्यार्पण और अंगवस्त्र भेंट कर कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।
कार्यक्रम में राजकुमार शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता अनौनी, रामनिवास यादव, अच्छे लाल यादव, वीरेंद्र यादव (पूर्व प्रधान), अमित पांडेय (पूर्व सैनिक), सुबास यादव (पूर्व प्रधान), शक्ति मौर्य, अश्वनी तिवारी, सत्यम, अभिषेक तिवारी व पहलू यादव समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।
गणेश महोत्सव समिति की ओर से प्रतिदिन अलग-अलग धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। 5 सितंबर को भव्य भंडारे का आयोजन होगा जबकि 6 सितंबर को प्रतिमा विसर्जन के साथ महोत्सव का समापन किया जाएगा।
इस विशेष आयोजन के माध्यम से शिक्षा, संस्कृति और आस्था को जोड़ते हुए समाज में एक सकारात्मक संदेश दिया जा रहा है। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ और उत्साह ने गणेशोत्सव को एक भव्य स्वरूप प्रदान कर दिया है।
