Connect with us

गाजीपुर

गणतंत्र दिवस पर दीवानी न्यायालय में हुआ ध्वजारोहण

Published

on

मुहम्मदाबाद (गाजीपुर)। 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर दीवानी न्यायालय भवन में सिविल जज जूनियर डिवीजन हरेंद्र सिंह ने ध्वजारोहण किया। इसके पश्चात राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान सिविल जज हरेंद्र सिंह, जज मोहम्मद फरहान और जज अभिषेक सिंह ने प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

सेंट्रल बार एसोसिएशन मुहम्मदाबाद के अध्यक्ष विमल कुमार राय और सिविल बार के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय ने भी तिरंगा फहराकर ध्वजारोहण किया। इसके बाद बार भवन में एक सभा का आयोजन किया गया।

सभा में सिविल जज हरेंद्र सिंह ने कहा कि भारतीय संविधान दुनिया का सर्वश्रेष्ठ संविधान है और हमें इसके अनुरूप चलना चाहिए। जज अभिषेक सिंह और जज मोहम्मद फरहान ने कहा कि आजादी के बाद देश ने हर क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।

इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष आलोक कुमार राय, चंद्र प्रकाश राय, नामिका अधिवक्ता, अंगद दुबे, रामविलाश राय, अशोक तिवारी, प्रभुनाथ राम, सत्येंद्र राय, देवानंद भारती और बार के संरक्षक दयाशंकर दूबे सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page