Connect with us

गाजीपुर

गणतंत्र दिवस परेड की हुई रिहर्सल, पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

Published

on

Loading...
Loading...

परेड में जवानों के टर्नआउट और शस्त्रों के रख-रखाव की हुई जांच

गाजीपुर (जयदेश)। आगामी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस परेड के सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर शुक्रवार को पुलिस लाइन गाजीपुर के परेड ग्राउंड में भव्य परेड की रिहर्सल कराई गई। रिहर्सल के दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने परेड का बारीकी से निरीक्षण किया और तैयारियों का जायजा लिया।

निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक ने परेड में शामिल विभिन्न टोलियों के जवानों की वर्दी, शस्त्रों के रख-रखाव और उनके टर्नआउट की जांच की। इसके साथ ही बैंड की धुन पर जवानों द्वारा किए गए मार्च पास्ट में तालमेल और अनुशासन की सराहना की गई।

Advertisement

कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा मानकों और यातायात प्रबंधन को लेकर संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए। वहीं पुलिस लाइन परिसर की स्वच्छता और गणतंत्र दिवस समारोह के लिए की जा रही तैयारियों की स्थिति का भी अवलोकन किया गया।

पुलिस अधीक्षक ने परेड कमांडर को ड्रिल की बारीकियों में आवश्यक सुधार के लिए दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि मुख्य समारोह को गरिमामयी ढंग से संपन्न कराने हेतु सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page