Connect with us

वाराणसी

गणतंत्र दिवस परेड की भव्य तैयारियां शुरू, 12 टोलियां होंगी शामिल

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी । पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन और यातायात लाइन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परेड ग्राउंड, मेन गेट, गेस्ट हाउस, और चिल्ड्रेन पार्क में चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच करते हुए उन्होंने सभी कार्य समय पर और सुरक्षा मानकों के अनुरूप पूरा करने के निर्देश दिए।पुलिस आयुक्त ने परेड ग्राउंड को हरियाली से युक्त और सुसज्जित बनाने के निर्देश दिए।

साथ ही वीआईपी लाउंज के निर्माण स्थल का भी निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने घुड़सवार पुलिस के घोड़ों के रख-रखाव की जानकारी ली और भीड़भाड़ वाले इलाकों में उनकी गश्त बढ़ाने पर जोर दिया। यातायात लाइन में जब्त वाहनों के व्यवस्थित रख-रखाव और समयबद्ध निस्तारण के लिए भी निर्देशित किया।

निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था एस. चन्नप्पा, पुलिस उपायुक्त लाइन एवं यातायात हृदेश कुमार, अपर पुलिस आयुक्त लाइन श्रीवास्तव, अपर पुलिस आयुक्त यातायात राजेश कुमार पांडेय, सहायक पुलिस आयुक्त यातायात अंजनी कुमार राय सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page