Connect with us

वाराणसी

गंगा स्नान के दौरान दो युवकों की डूबने से मौत

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र के हनुमान घाट पर मंगलवार सुबह गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। चार दोस्तों का एक समूह गंगा में स्नान के लिए घाट पहुंचा था, लेकिन स्नान करते समय पानी के तेज बहाव में दो युवक बह गए। स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दोनों युवकों के शव बरामद कर लिए गए।

मृतकों की पहचान आदित्य राय (18 वर्ष) और विराट राय (19 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसी दिन एक अन्य मामला रामनगर घाट से भी सामने आया, जहां गंगा स्नान के दौरान एक युवक डूब गया।

Loading...

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे गंगा में स्नान करते समय विशेष सावधानी बरतें और जल प्रवाह को हल्के में न लें।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page