Connect with us

वाराणसी

गंगा स्नान के दौरान डूबने से दक्षिण भारतीय पर्यटक की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी के दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के चौसट्ठी घाट पर गंगा स्नान के दौरान एक दक्षिण भारतीय पर्यटक की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब कर्नाटक निवासी 35 वर्षीय सतीश एस जोशी अपने 35 सदस्यों के ग्रुप के साथ काशी दर्शन के लिए आया था। पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही गोताखोरों की मदद से शव को गंगा से बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, घाट पर सुरक्षा के लिए बैरिकेटिंग की गई है और स्नान के दौरान आगे न जाने की चेतावनी दी जाती है, बावजूद इसके पर्यटक लापरवाही कर गहरे पानी में चले जाते हैं। हादसे के बाद घाट पर मौजूद उसके साथियों में शोक की लहर दौड़ गई।

Loading...

जल पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। घाट पर पहले से ही पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं और लोगों को अलर्ट करने के लिए मुनादी भी कराई जाती है। इस घटना के बाद जल पुलिस और एनडीआरएफ की टीम की संख्या बढ़ा दी गई है ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page