वायरल
गंगा राम अस्पताल के डॉक्टरों ने किया कमाल
दिल्ली। कहते हैं डॉक्टर, भगवान का दूसरा रूप होता है। इसी कहावत को चरितार्थ कर दिखाया है गंगाराम अस्पताल के डॉक्टरों ने। जिन्होंने एक ऐसे व्यक्ति के दोनों हाथों का सफल प्रत्यारोपण किया है जिसने अपने दोनों हाथ रेलवे ट्रैक पर हुए हादसे में गंवा दिए थे।
डॉक्टर निखिल ने बताया कि, “यह बेहद जटिल सर्जरी थी। इसमें 12 घंटे लगे। इस ऑपरेशन को डॉ. महेश मंगल और हैंड माइक्रोसर्जरी के डॉ. निखिल झुनझुनवाला समेत 20 विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने अंजाम दिया है”।

उन्होंने पेशेंट के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि, “दिल्ली के 45 वर्षीय राजकुमार ने रेल ट्रैक पर असंतुलित होकर हादसे में अपने दोनों हाथ गंवा दिए थे, लेकिन गंगाराम अस्पताल के डॉक्टरों ने ब्रेन डेड महिला के हाथों को राजकुमार को प्रत्यारोपित कर उन्हें नई जिंदगी दी है। राजकुमार का 70 से 80 फीसदी तक हाथों का साधारण मूवमेंट लौट सकता है, लेकिन इसमें 6 से 7 महीने का वक्त लगेगा। हमने एक साथ दो ऑपरेशन किया। एक जगह से हाथ निकाले गए और राजकुमार के हड्डियों, रक्तवाहनियों, मांसपेशियों और त्वचा से जोड़ा गया। फिलहाल अब राजकुमार पूरी तरह स्वस्थ हैं”।
