Connect with us

गाजीपुर

खेलकूद से खिलाड़ियों का होता है सर्वांगीण विकास :वागीश विक्रम

Published

on

Loading...
Loading...

सादात (गाजीपुर) जयदेश। मंगल मैत्री सेवा मंडल के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को हुआ। खेलकूद प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष सादात वागीश विक्रम सिंह ने फीता काट कर और खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया। खेलकूद प्रतियोगिता में कई स्पर्धाएं हुई।

Loading...

विशिष्ट अतिथि डाo अरविंद कुमार ने कहा कि खेलकूद से खिलाड़ियों का सर्वांगीण विकास होता है। अध्यक्षता संजय भास्कर ने किया। आयोजक सूबेदार स्नेही चेयरमैन मंगल मैत्री सेवा मंडल ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया। आज प्रतियोगिता का समापन होगा। समापन के मुख्य अतिथि कपिल देव राम जिला युवा अधिकारी गाजीपुर होंगे। उद्घाटन अवसर पर राजेश रंग, मनीष यादव, कालीचरण चौहान, चंद्रभूषण, मुकेश कुमार, शमशेर आदि उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page