Connect with us

वाराणसी

खुले में शराब पीने वालों पर पुलिस की कार्रवाई, दर्जनभर हिरासत में

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। बड़ागांव थाना क्षेत्र में खुले में शराब पीने और पिलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार सिंह के नेतृत्व में शनिवार की रात विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें एक दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया।

Loading...

पुलिस टीम ने सार्वजनिक स्थलों पर शराब का सेवन कर रहे और अन्य लोगों को शराब पिलाते हुए आरोपियों को पकड़ा। सभी के खिलाफ शांति भंग की धारा में चालान कर विधिक कार्रवाई की गई है। थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page