Connect with us

वाराणसी

खुले में पेशाब करने वालों की हुई सार्वजनिक ‘ताजपोशी’

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी में स्वच्छता को लेकर नगर निगम का अभियान अब नए स्तर पर पहुंच चुका है। कैंट रोडवेज स्टेशन के पास शनिवार को खुले में पेशाब करते एक व्यक्ति को नगर निगम की टीम ने फूलों की माला पहनाकर सार्वजनिक रूप से शर्मिंदा किया।

नगर आयुक्त अक्षत वर्मा के निर्देश पर चल रहे इस चतुर्दिक स्वच्छता महाअभियान के अंतर्गत IEC एक्सपर्ट सरिता तिवारी और डॉक्यूमेंट मैनेजर प्रीति सिंह की टीम ने यह कार्रवाई की। इस दौरान दूरदर्शन केंद्र के पास भी इसी तरह की मुहिम चलाई गई, जिसमें लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखने की चेतावनी दी गई।

अभियान के तहत न केवल पेशाब रोकने की चेतावनी दी गई, बल्कि स्प्रिंकलर सिस्टम से पूरे इलाके की सफाई भी करवाई गई। इसके साथ ही नागरिकों को बताया गया कि खुले में शौच और पेशाब करने से न केवल शहर की छवि खराब होती है, बल्कि महिलाओं और बच्चों को भी मानसिक असहजता का सामना करना पड़ता है।

नगर निगम और AIILSG की संयुक्त टीम ने रावत बस्ती, पंचमुखी हनुमान मंदिर, मध्यमेश्वर, तुलसीपुर, मदनपुरा, सारंगनाथ मंदिर, बलुआबीर, विजय नगर मार्केट और रामापुरा जैसे कई क्षेत्रों में स्वच्छता जागरूकता फैलाने का काम किया।

Advertisement

लोगों को दो डस्टबिन रखने, प्लास्टिक से परहेज करने और कंपोस्टिंग के फायदों की जानकारी दी गई। वहीं “आरंभ 6.0” अभियान के तहत महमूरगंज और कालभैरव क्षेत्रों में 400 दुकानदारों व स्थानीय नागरिकों को कपड़े के थैले अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

अभियान के दौरान करीब 600 घरों और दुकानों में सीधा संपर्क कर नागरिकों को जिम्मेदारी का एहसास कराया गया। स्वच्छता को लेकर यह अनोखा प्रयोग शहरवासियों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page