Connect with us

वाराणसी

खाली प्लाटों में कूड़ा फेंकने वाले प्लाट मालिकों को नगर निगम कर रहा चिन्हित

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। नगर निगम, वाराणसी द्वारा नगर में स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत तेजी के साथ अभियान चलाया जा रहा है, जिसके क्रम में खाली प्लाटों में कूड़ा फेंकने वाले नागरिकों और प्लाट मालिकों के विरूद्ध अभियान तेज कर दिया गया है। नगर आयुक्त अक्षत वर्मा के निर्देश पर पूरे नगर क्षेत्र में स्वास्थ्य निरीक्षकों के माध्यम से खाली प्लाटों का सर्वे कराया गया। सर्वे में कुल 3111 खाली प्लाट पाये गये, जिसमें से नगर निगम द्वारा 1173 खाली प्लाटों में गिरे कूड़े की सफाई करायी गयी तथा रु0 3.37 लाख का जुर्माना वसूला गया।

नगर निगम द्वारा अभियान के तहत 78 खाली प्लाट मालिकों का चालान किया गया तथा 703 प्लाट मालिकों को भविष्य में कूड़ा न फेकने एवं साफ-सफाई के लिए नोटिस दिया गया।

Loading...

नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने बताया गया कि, स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत नगर को साफ रखने के लिए सभी नागरिकों का सहयोग अपेक्षित है, तथा भविष्य में भी लगातार यह अभियान चलता रहेगा। सभी स्वास्थ्य निरीक्षकों को निर्देशित किया गया है कि यदि कोई खाली प्लाटों में कूड़ा फेंकता है तो उसके विरूद्ध जुर्माना इत्यादि की कार्यवाही करते हुए प्लाट मालिकों को भी नोटिस दिया जाये।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page