Connect with us

गोरखपुर

खाली जमीन में आग लगने से हड़कंप, दमकल ने 10 मिनट में पाया काबू

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। थाना शाहपुर क्षेत्र के पादरी बाजार स्थित मानस विहार कॉलोनी की लेन नंबर 3H में रविवार को कॉलोनी के बीच स्थित एक खाली पड़ी जमीन में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है, हालांकि स्थानीय लोगों का मानना है कि भीषण गर्मी और क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से घूम रहे नशा करने वाले अज्ञात व्यक्तियों की गतिविधियां इसकी वजह हो सकती हैं।

सुबह आग लगने की सूचना मिलते ही कॉलोनी निवासी भवानी शंकर ने तत्काल फायर सर्विस को फोन कर जानकारी दी, साथ ही डायल 112 को भी अवगत कराया। सूचना पर दमकल कर्मी अपनी टीम के साथ करीब 10 मिनट में मौके पर पहुंच गए और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

Loading...

स्थानीय लोगों के अनुसार, कॉलोनी में हाल ही में गैस पाइपलाइन सेवा शुरू हुई है, जिससे इस तरह की घटनाओं में खतरा और बढ़ सकता है। घटना को लेकर क्षेत्र में कुछ समय तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page