Connect with us

गाजीपुर

खाद्य मिलावट के खिलाफ अभियान तेज

Published

on

गाजीपुर। जनपद में आगामी ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व के दृष्टिगत आम जनमानस को स्वस्थ एवं सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराए जाने तथा अपमिश्रण पर प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही सुनिश्चित किए जाने हेतु विशेष अभियान चलाया गया।

इस अभियान के अंतर्गत खाद्य एवं पेय पदार्थों, विशेषकर सेवइयां, मिठाइयाँ व अन्य खाद्य पदार्थों में प्रयुक्त रंग एवं सभी फूड एडिटिव्स की जाँच हेतु कुल 06 नमूने संग्रहित किए गए।

संग्रहित नमूनों का विवरण निम्नानुसार है:

1. युसुफपुर, मुहम्मदाबाद (गाजीपुर) स्थित प्रतिष्ठान मेसर्स-फैमिली मेगा मार्ट से काली मिर्च एवं किशमिश (क्लासिक ब्रांड) के 01-01 नमूने।

Advertisement

2. युसुफपुर बाजार, मुहम्मदाबाद (गाजीपुर) स्थित अमित कुमार गुप्ता के प्रतिष्ठान से सेवई का 01 नमूना।

3. महावीर धर्मशाला गली, युसुफपुर, मुहम्मदाबाद (गाजीपुर) स्थित मनोज कुमार गुप्ता के प्रतिष्ठान से सेवई का 01 नमूना।

4. खोया मंडी रौजा, गाजीपुर स्थित विजय सिंह यादव के प्रतिष्ठान से खोया का 01 नमूना।

5. खोया मंडी रौजा, गाजीपुर स्थित अजीत कुमार सिंह यादव के प्रतिष्ठान से खोया का 01 नमूना।

Advertisement

सभी नमूनों को खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, उत्तर प्रदेश प्रेषित किया गया है। जाँच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के अंतर्गत विधिक कार्यवाही की जाएगी।

यह कार्यवाही मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुमन कुमार मिश्र एवं वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी गुलाबचंद गुप्त के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों डॉ. तूलिका शर्मा, राजीव कुमार सिंह, वीरेंद्र यादव, पंकज कुमार कन्नौजिया एवं अरविंद प्रजापति की टीम द्वारा की गई।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page