Connect with us

अपराध

खाद्यान्न घोटाला में ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

बलिया। सोमवार रात को आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) वाराणसी ने बलिया में खाद्यान्न घोटाला में शामिल ग्राम विकास अधिकारी रवि शंकर सिंह यादव को गिरफ्तार किया। आरोपी को बलिया के कोतवाली थाना क्षेत्र से पकड़ा गया।

Loading...

रवि शंकर सिंह यादव जो प्रोफेसर कॉलोनी सिविल लाइन बलिया के निवासी हैं पर वर्ष 2006 में थाना सुखपुरा में सरकारी धन और खाद्यान्न के गबन का मामला दर्ज हुआ था। उस समय वे बेरूआरबारी ब्लॉक में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर थे और वर्तमान में ब्लॉक दुबहड़ में कार्यरत हैं। इस गिरफ्तारी में ईओडब्ल्यू वाराणसी के निरीक्षक सुनील कुमार वर्मा निरीक्षक रविन्द्र प्रताप यादव और स्थानीय पुलिस बल शामिल थे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page