Connect with us

बलिया

खराब सड़क से ग्रामीण परेशान, मरीजों को खाट पर ले जाने को मजबूर

Published

on

Loading...
Loading...

नगरा (बलिया)। नगरा क्षेत्र के देवड़िया गांव की जर्जर सड़कों ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सड़क न बनने के कारण गांव में जब कोई बीमार पड़ता है तो उसे अस्पताल तक पहुंचाने के लिए खाट पर उठाकर ले जाना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से समस्या बनी हुई है, लेकिन अब तक समाधान नहीं हो पाया।

Loading...

इस बदहाल स्थिति की वजह से आमजन को रोजमर्रा के कामों में भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द सड़क निर्माण की मांग उठाई है ताकि मरीजों को समय पर इलाज मिल सके और उन्हें इस कठिनाई से निजात मिल सके।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page