Connect with us

बलिया

खपड़िया बाबा के 40वें निर्वाण दिवस पर महारुद्र यज्ञ, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

Published

on

Loading...
Loading...

संकीर्तन नगर, बैरिया (बलिया)। श्री स्वामी खपड़िया बाबा जी के 40वें निर्वाण दिवस के पावन अवसर पर संकीर्तन नगर, बैरिया में भव्य महारुद्र द्वय यज्ञ का आयोजन किया गया। पौष शुक्ल पक्ष त्रयोदशी के शुभ दिन आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में दूर-दराज से आए हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

सुबह से ही यज्ञ स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पूरे दिन भक्ति, श्रद्धा और वैदिक मंत्रोच्चार का आध्यात्मिक वातावरण बना रहा। आचार्यों द्वारा वैदिक विधि-विधान से रुद्राभिषेक, हवन एवं पूजन संपन्न कराया गया। श्रद्धालुओं ने बाबा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपने परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

Loading...

आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छता एवं प्रसाद वितरण की समुचित व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। इस अवसर पर अनेक संत-महात्मा, स्थानीय गणमान्य नागरिक, समाजसेवी तथा बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page