Connect with us

वाराणसी

खड़ी ट्रेलर से ट्रक की टक्कर, चालक की मौत, खलासी घायल

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिले के मिर्जामुराद क्षेत्र के रूपापुर गांव स्थित एनएच-19 पर शनिवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। वाराणसी से प्रयागराज की ओर जा रही एक ट्रक पहले से खराब हालत में खड़ी कोयला लदी ट्रेलर के पिछले हिस्से से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक के परखच्चे उड़ गए।

हादसे में ट्रक चालक केबिन में फंस गया और घायल अवस्था में तड़पते हुए उसने दम तोड़ दिया। वहीं, खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने मिर्जामुराद पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर मौके पर पहुंचे इलाकाई दरोगा महेंद्र सरोज ने क्रेन की सहायता से शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायल खलासी को तत्काल इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर भेजा गया।

मृत चालक की पहचान तहबीर सिंह (40) निवासी शमशाबाद, जिला फर्रुखाबाद के रूप में हुई है। वह झारखंड से सीमेंट लाकर लखनऊ जा रहा था। घायल खलासी भीम सिंह (41), जो उसी गांव का निवासी है, उसको बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page