Connect with us

वाराणसी

खड़ी ट्रक से टकराई डीसीएम, चालक की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

ट्रक का चालक फरार, पुलिस की भूमिका पर सवाल

वाराणसी। मिर्जामुराद क्षेत्र के खजुरी चौकी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। रविवार की रात प्रयागराज से वाराणसी की ओर आ रही एक डीसीएम खड़ी ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में डीसीएम का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, डीसीएम चालक अमित कुमार (41 वर्ष) गाजियाबाद का रहने वाला था। रविवार की रात वह अपनी डीसीएम से वाराणसी आ रहा था। रास्ते में खजुरी चौकी के पास एक ट्रक सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान डीसीएम उस ट्रक से टकरा गई। हादसे में डीसीएम का चालक केबिन में फंस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को केबिन से बाहर निकाला और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।


हादसे के बाद खड़ी ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि खजुरी चौकी क्षेत्र में अक्सर ट्रक और अन्य वाहन अवैध रूप से खड़े रहते हैं, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है।

Advertisement

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि पुलिस इस अवैध पार्किंग के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करती है। अगर पुलिस समय पर कार्रवाई करती तो शायद यह हादसा नहीं होता। मृतक के भाई सुनील कुमार ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page