Connect with us

वाराणसी

खंडित मूर्ति के मामले में पुजारी संग ग्रामीणों ने किया थाने का घेराव

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। मिर्जामुराद क्षेत्र के बिहड़ा गांव स्थित एक आश्रम में स्थापित श्री हनुमान जी की मूर्ति व गदा को बीते शुक्रवार को शरारती तत्वों द्वारा खंडित किए जाने का मामला सामने आया था। इस घटना को लेकर सोमवार को स्थानीय बाबाओं सहित दर्जनों ग्रामीणों ने कार्रवाई न होने से नाराज होकर मिर्जामुराद थाने का घेराव किया और खंडित हुई हनुमान मूर्ति को पुनः प्रतिष्ठित कर स्थापित कराने की मांग की।

मंदिर के पुजारी बागीदास ने कछवांरोड चौकी इंचार्ज पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जब उन्होंने न्याय की मांग की तो चौकी इंचार्ज ने कथित तौर पर कहा कि यदि आरोपी जेल से छूटकर आ गया और गोली मार देगा तो वे क्या करेंगे। इस कथन से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया।

बिहड़ा गांव निवासी रामसरन पटेल ने मिर्जामुराद थाने पहुंचकर गांव के ही एक नामजद युवक के खिलाफ मूर्ति को उठाकर ले जाने तथा पुनः खंडित अवस्था में रख देने के आरोप में तहरीर दी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

ग्रामीणों के बीच यह भी चर्चा रही कि दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से जमीनी विवाद चला आ रहा है और विवादित भूमि पर मूर्ति स्थापित करने को लेकर कहासुनी हुई थी। इसी दौरान मूर्ति हटाने के प्रयास में उसके खंडित होने की बात सामने आई।

इसी मामले में शनिवार को पुलिस ने बिहड़ा गांव निवासी सोनू उर्फ डेविड के खिलाफ चोरी, तोड़फोड़ व जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था। बाद में आरोपी युवक का शांति भंग की धारा में चालान कर दिया गया।

Advertisement

इस संबंध में मिर्जामुराद थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि प्रकरण जमीनी विवाद से जुड़ा है और मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। अब तक इस मामले में पांच लोगों का शांति भंग की धारा में चालान किया गया है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page