Connect with us

वाराणसी

रक्षाबंधन पर पूर्व मंत्री/विधायक अजय राय व जिला/महानगर अध्यक्ष के साथ शहीद विशाल पाण्डेय की बहनों से राखी बंधवाए

Published

on

Loading...
Loading...

शहीद विशाल पांडेय के पिता विजय शंकर पांडेय ने पूर्व विधायक अजय राय को खादी से निर्मित राष्ट्र ध्वज तिरंगा झंडा भेंट किये।

-शहीद विशाल पांडेय के पिता विजय शंकर पाण्डेय को अंगवस्त्रम देकर कांग्रेसजनों ने सम्मानित किया।

वाराणसी| रक्षाबंधन के पावन पर्व पर भारतीय वायुसेना के पायलट शहीद विशाल पाण्डेय के चौकाघाट स्तिथि आवास पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जाकर उनकी बहनों से पूर्व विधायक अजय राय व कांग्रेसजनो ने राखी बंधवाई। वाराणसी जनपद के रहने वाले वि‍शाल पांडेय 27 फरवरी 2019 को कश्‍मीर के बड़गाम में एमआई17 वि‍मान हादसे में शहीद हुए थे।

इस मौके पर शहीद विशाल पाण्डेय के पिता विजय शंकर पाण्डेय ने कहा की हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पूर्व विधायक अजय राय और कांग्रेसजन मेरी बिटिया से राखी बंधवाने आये तो बहुत अच्छा लगा।उन्‍होंने बताया कि‍ कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और पूर्व विधायक अजय राय लगातार हमारे परिवार के सम्पर्क में रहते हैं, हमेशा हाल-खबर लेते रहते हैं। इतना ही नहीं मेरी बिटिया वैष्णवी का एडमिशन प्रियंका गाँधी ने इंदौर के रेनेसां यूनिवर्सिटी में कराया जहाँ बिटिया PGDM का कोर्स किया व अब नौकरी कर रही है।हर वर्ष रक्षाबंधन के पावन परम्परा का निर्वहन पूर्व विधायक अजय राय जी कर रहे है।आज इस मौके पर हमने आदरणीय अजय राय को खादी से निर्मित राष्ट्र ध्वज तिरंगा झंडा दिया है। हमने कहा है आप सदैव तिरंगा झंडा का मान,भारतीय लोकतंत्र व संविधान के सजग प्रहरी बनकर देश व जन की सेवा करिये।

बहनों से राखी बन्धवाने के बाद पूर्व विधायक अजय राय ने कहा की वतन के खातिर अपने प्राणों की आहुति देने वाले माँ भारती के वीर सपूत शहीद विशाल पाण्डेय को हम नमन करते है। वे हमारे बीच भले ही न हो, लेकिन उनकी शौर्यता, वीरता से वह आज भी हमारे बीच है। उनकी छोटी बहने अपने आप को अकेला न समझे। उनके भाई की भरपाई नही हो सकती पर इतना जरूर विश्वास दिलाते है की हर कदम, हर घड़ी, हर समय हम शहीद विशाल पाण्डेय जी के परिजनों संग खड़े है।हम कांग्रेसजन हर वर्ष भी बहनों से राखी बंधवाते है बहन वैष्णवी व वर्तिका के साथ हम सब कांग्रेसजन खड़े है। मेरी पूरी सम्वेदना व स्नेहभावना इस परिवार से जुड़ी है। लेकिन मलाल यह है की भाजपा सरकार के लिए शहीद सिर्फ आकड़ो तक सीमित है।सरकार 75 वां अमृत उत्सव मना रही है लेकिन वतन के खातिर शहीद हुए विशाल पाण्डेय के लिए बड़े-बड़े वादे हुए लेकिन पूरा नही किया गया।प्रतिमा लगाने, रोड का नाम रखने, द्वार बनवाने न जाने क्या क्या वादा इस सरकार से शहीद विशाल पाण्डेय जी के परिजनों से किया परन्तु वास्तविक स्तिथि यह है की न प्रतिमा लगी, न द्वार बना, न रोड का नाम रखा गया न ही रास्ता को दुरुस्त किया गया। इससे साफ जाहिर होता है की मोदी-योगी सरकार का शहीदों के प्रति न तो सम्मान है न ही सम्वेदना। देशभक्ति का राग अलापने वाली भाजपा की सरकार में शहीदों के साथ कैसा सलूक हो रहा है, यह किसी से छिपा नही है। हम कांग्रेसजन वीर जवानों के ऋणी है। शहीद विशाल पाण्डेय के परिजनों सँग हम कांग्रेसजन पूरी तरह से खड़े है।आज शहीद विशाल पांडेय जी के पिता आदरणीय विजय शंकर पांडेय जी द्वारा हमे खादी से निर्मित राष्ट्रध्वज मिला है निश्चित रूप से हम सब सजग प्रहरी के रूप में जनविरोधी ताकतों से लड़ते हुए देश सेवा के साथ संविधान व लोकतंत्र के रक्षा का संकल्प लेते है।रक्षाबन्धन की अनंत बधाई व शुभकामनाएं।

Advertisement

उक्त मौके पर :- पूर्व मंत्री/विधायक अजय राय,जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल,महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे,पार्षद मयंक चौबे, फसाहत हुसैन बाबू,मनीष मोरोलिया,ओमप्रकाश ओझा,प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस चंचल शर्मा,विकास सिंह,अमित पाठक,किशन यादव,हनुमंत चौबे, राजीव गुप्ता, आदिल,रजत सिंह आदि लोग उपस्थिति रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page