Connect with us

वाराणसी

क्लीन वरूणा ग्रीन वरूणा अभियान के तहत चलाया गया स्वच्छता अभियान

Published

on

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

वाराणसी| 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल,सृजन समाजिक विकास न्यास तथा नगर निगम के संयुक्त तत्वधान में वरुणा नदी घाट पर शनिवार को भी स्वच्छता अभियान चलाया गया।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दयाशंकर मिश्रा, दयालु (आयुष मंत्री स्वतंत्र प्रभार उत्तर प्रदेश सरकार) थे| सभी को इस अभियान से जुड़ने के लिए कहा
तथा विशिष्ट अतिथि प्रणय सिंह,(नगर आयुक्त वाराणसी) महेंद्र मिश्रा उप कमांडेंट 95 बटालियन थे केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल थे। मंत्री ने 95 केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कार्यों की सराहना की एवं सृजन सामाजिक विकास न्यास की भी प्रशंसा की।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे दीपक अग्रवाल(कमिश्नर वाराणसी) ने लोगों से अपील भी किए कि इस अभियान में ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़े अनिल कुमार सिंह ने सभी को जल संरक्षण स्वच्छता,पर्यावरण को प्रदूषण से मुक्त करने की शपथ दिलाई।यह कार्यक्रम 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कमांडेंट के देखरेख में चलाया जा रहा है। राम सकल यादव (नगर स्वास्थ्य अधिकारी) अपनी नगर निगम टीम के साथ उपस्थित रहे तथा 95 बटालियन केंद्रीय पुलिस बल के अधिकारी व जवानों के साथ प्रवीण सिंह और सुधीर सिंह समाजसेवी विजय केजरीवाल आदि लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिये।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page