मिर्ज़ापुर
क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन, विजेता और उपविजेता टीम को मिला नकद पुरस्कार
राजगढ़ (मिर्जापुर)। शिवकुमार फाउंडेशन मिर्जापुर के तत्वावधान में बी.एल.जे. ग्राउंड महुरिया में आयोजित कैनवस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन उत्साह और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शहनाई ग्रुप रामपुर सक्त्तेसगढ़ के मैनेजिंग डायरेक्टर अजय कुमार सिंह उर्फ छोटू पटेल का आगमन हुआ, जिनका आयोजन समिति द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पूरे मैदान में दर्शकों की भारी भीड़ मौजूद रही और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाती नजर आई।समापन अवसर पर मुख्य अतिथि ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान करते हुए खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की और खेल के माध्यम से युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विजेता टीम को कमेटी की ओर से ट्रॉफी के साथ 1,00,000 रूपया की धनराशि प्रदान की गई, जबकि उपविजेता टीम को शहनाई कंस्ट्रक्शन की ओर से 50,000 रूपया का नकद पुरस्कार दिया गया।
पुरस्कार वितरण के दौरान खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।इस मौके पर पंकज यादव, परवेज खान, अजय कुमार सिंह शहनाई परिवार, अरविंद यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन के सफल संचालन में समिति के सदस्यों का विशेष योगदान रहा और पूरे कार्यक्रम के दौरान खेल प्रेमियों की भारी उपस्थिति ने आयोजन को और भी यादगार बना दिया।
