अपराध
कोलकाता कांड – आरोपी संजय समेत छह का होगा पॉलीग्राफ टेस्ट
कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर का रेप और मर्डर करने वाले आरोपी संजय रॉय समेत 6 व्यक्तियों का पॉलीग्राफी टेस्ट होगा। इनमें कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के अलावा पीड़िता डॉक्टर के साथ 8 अगस्त की रात डिनर करने वाले 4 डॉक्टर भी शामिल हैं। पॉलीग्राफ़ टेस्ट के आधार पर जांच को आगे बढ़ाने में काफी मदद मिलेगी। इसके अलावा इस मामले में सीबीआई ने भी अब तक किए गए जांच की अपनी की रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंप दी है।
संजय रॉय 14 दिन की न्यायिक हिरासत में
शुक्रवार को सीबीआई ने मुख्य आरोपी संजय रॉय को सियालदह की स्पेशल कोर्ट ने पेश किया। जहां कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। सुनवाई के दौरान ही संजय पॉलीग्राफी टेस्ट के लिए भी तैयार हो गया था। लेकिन उसके माथे पर किसी भी तरह का शिकन नहीं था, बल्कि वह सवालों का जवाब देते वक्त बीच-बीच में मुस्कुरा रहा था।
