मऊ
कोपागंज में साइबर ठगी से उड़े पैसे, पुलिस ने किया पूरा वापसी
Loading...
Loading...
मऊ (जयदेश)। कोपागंज नगर के कोपागंज चौक निवासी नीरज पाण्डेय के बचत खाते से साइबर ठगों ने 63,530 रुपये धोखाधड़ी करके उड़ा दिए। इस घटना के बाद नीरज ने स्थानीय थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अधीक्षक इलामारन और पुलिस उपाधीक्षक घोसी दिनेश दत्त मिश्र के निर्देश पर साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोपागंज थाना प्रभारी और उनकी टीम ने तत्परता दिखाते हुए पीड़ित के खाते में पूरी धनराशि वापस दिला दी।
Loading...
धनराशि वापस मिलने पर नीरज ने राहत की सांस ली और पुलिस अधीक्षक व स्थानीय पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।
Continue Reading
