Connect with us

मिर्ज़ापुर

कोन मण्डल के मुजेहरा कला और धौरहरा में चौपाल

Published

on

Loading...
Loading...

भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने गिनाई मोदी सरकार की 11 साल की उपलब्धियां

मीरजापुर। केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूरे होने के अवसर पर नगर विधानसभा क्षेत्र के कोन मण्डल अंतर्गत ग्राम मुजेहरा कला और धौरहरा में भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों को सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि बीते ग्यारह वर्षों में देश ने विकास के कई नए आयाम स्थापित किए हैं।

Loading...

गरीबी में कमी, महिलाओं को आरक्षण, मुफ्त वैक्सीन, डिजिटल क्रांति और मेक इन इंडिया जैसी योजनाओं ने जन-जन तक लाभ पहुंचाया है। साथ ही राम मंदिर और मां विंध्यवासिनी कॉरिडोर जैसे धार्मिक स्थलों के विकास से रोजगार और पर्यटन को भी बढ़ावा मिला है।

जम्मू-कश्मीर में विश्व का सबसे ऊंचा पुल बनाकर भारत ने नया कीर्तिमान रचा है और देश की सेना पहले से अधिक सशक्त हुई है। चौपाल में भारी संख्या में ग्रामीण व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page