वाराणसी
कोदई चौकी व्यापार मण्डल व वन्देमातरम् व्यापार मण्डल द्वारा स्वर कोकिला स्व0लता मंगेशकर की दुखद मृत्यु पर दी गयी श्रद्धांजलि
वाराणसी। व्यापारियों द्वारा गिरजाघर चौराहे पर कोदई चौकी व्यापार मण्डल व वन्देमातरम् व्यापार मण्डल द्वारा अध्यक्ष महेश महेश्वरी व अजीत जायसवाल के नेतृत्व में स्वर कोकिला,भारत रत्न स्व0लता मंगेशकर की दुखद मृत्यु पर श्रद्धांजलि दी गयी।
महानगर उद्योग व्यापार समिति के उपाध्यक्ष सोमनाथ विश्वकर्मा व अनूप जायसवाल ने कहा कि भारत ने अपनी एक महान बेटी को खो दियापूर्व लता मंगेशकर को ‘भारत की कोकिला’ बताया और कहा कि भारत ने अपनी महान बेटी को खो दिया है. महान गायिका के निधन पर शोक प्रकट किया उनका देहावसान राष्ट्र के लिए बहुत बड़ा नुकसान है और इस रिक्तता को भर पाना असंभव है पूरे काशी वासियों को लता मंगेशकर जी के निधन की खबर पाकर बहुत दुख हुआ. भारत ने अपनी एक महान बेटी को खो दिया है. वह ‘भारत की कोकिला’ थीं और अपने गानों से देश की सांस्कृतिक एकीकरण में गहरा योगदान दिया
कार्य में मुख्य रूप से सुनील केसरवानी,सुभाष दादा,जितेन्द्र यादव,छेदीलाल वर्मा,सुनील यादव,प्रणव राय चौधरी,सतीश वर्मा,धीरेन्द्र शर्मा, विजय श्रीवास्तव,ओमप्रकाश यादव, सोमनाथ विश्वकर्मा,मंगलेश जायसवाल,मनीष चौरसिया, अनुप जायसवालआदि उपस्थित थे।कार्यक्रम में लता मंगेशकर के चित्र पर माल्यार्पण,पुष्पांजलि,कर के श्रद्धांजलि करते हुए दो मिनट का मौन कर नमन् किया गया।
