अपराध
कोचिंग पढ़ने गई छात्रा को संचालक ने किया अगवा
वाराणसी। बड़ागाँव थाना क्षेत्र के वीरापट्टी गाँव की एक छात्रा कोचिंग पढ़ने गई जो घर वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी जब उक्त छात्रा की कहीं पता न लगने से उसके पिता ने बीते देर शाम स्थानीय थाने पर पहुँच कर कोचिंग संचालक तथा उसके परिवार के खिलाफ अपने पुत्री को अगवा करने का मुकदमा दर्ज कराया है।

बीरापट्टी निवासी विरेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस को बताया कि, बीते शनिवार को सुबह लगभग दस बजे मेरी अट्ठारह वर्षीय बेटी कोचिंग पढ़ने गयी किन्तु वापस घर आने पर मैं थाना क्षेत्र के अमावर निवासी अरविंद पाल के कोचिंग सेन्टर गया तो अरविंद पाल अपने कोचिंग सेन्टर से गायब था और उसका मोबाइल भी बन्द था। जब मैं उसके घर गया तो उसके परिजन गाली-गलौज करते हुए मुझे धमकी देने लगे जबकि अरविंद पाल पहले से शादीशुदा है और मुझे विश्वास है कि कोचिंग संचालक ही अपने परिजनो की मिली भगत से मेरे बेटी को अगवा किया है पुलिस मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही कर रही है।
