गोरखपुर
कैम्पियरगंज तहसील में कलम बंद हड़ताल होने से सभी कार्य बाधित
रजिस्ट्री बैनामा पूर्ण बाधित, सादा पेपर तक नही मिला
कैम्पियरगंज (गोरखपुर)। बार एसोसिएशन द्वारा अध्यक्ष सुनील मिश्र व संजय साहनी की अगुवाई में तहसीलदार के स्थांतरण को लेकर अधिवक्ता कलमबंद कर हड़ताल पर रहे।जिससे कार्य पूरी तरह बाधित रहा।अधिवक्ताओ ने जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जिलाधिकारी अब तहसीलदार को नही हटाएंगे तो आने वाले समय मे इसके गम्भीर परिणाम भुगतने को तैयार रहे। इसी क्रम में 16 जनवरी 26 को तहसील में पूर्ण तालाबन्दी भी रहेगी।
हड़ताल के दौरान तहसीलदार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की गई। धरने में संतोष सिंह, जयहिंद, राम रतन यादव, सुधीर चतुर्वेदी, राम प्रसाद गुप्ता, राम सिद्ध यादव, गोविंद, विनय, संजय, बृजेश, जैनुल आब्दीन, कमलेश कुमार, कुश कुमार सिंह, श्रवण त्रिपाठी, राकेश गौतम, धर्मेन्द्र त्रिपाठी, सुमित्रानंदन, प्रमोद श्रीवास्तव, भागवत, छोटेलाल, दिलीप मिश्र, श्यामप्रताप, मनोज यादव, संजय श्रीवास्तव, राम भवन गोंड, महेंद्र यादव, कौशल जायसवाल, सरोज साहनी, मीना वरुण, रतनदीप श्रीवास्तव सहित सभी अधिवक्ता मौजूद रहे।
