Connect with us

वाराणसी

कैंसर पीड़िता को ईलाज के लिए इनरव्हील सेन्ट्रल ने दी आर्थिक सहायता

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी: इनरव्हील क्लब आफ़ वाराणसी सेन्ट्रल के द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर कैंसर पीड़िता को इलाज के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की गई. इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष नीलम गुप्ता ने कहा कि कैंसर एक गंभीर बीमारी है जिसका इलाज सही समय पर, पूर्ण रूप से एवं सकारात्मक्ता के साथ किया जाए तो कैंसर को हराना संभव है. साथ ही उन्होंने कहा कि कैंसर का इलाज महंगा होने एवं लंबा अवधि तक चलने के कारण आर्थिक रूप से कमजोर पीड़ित को इलाज के लिए संघर्ष करना पड़ता है, ऐसे में समाज के सक्षम व्यक्ति का सामाजिक उत्तर दायित्व बनता है कि वह उनका सहयोग करें. अपने इसी सामाजिक उत्तरदायित्व का पालन करते हुए भेलूपुर निवासी 50 वर्षीय महिला पीड़ित जो कि ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित हैं और उनका इलाज टाटा मेमोरियल सेंटर में चल रहा है को इलाज के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की गई और आवश्यकता पड़ने पर आगे भी सहायता क्लब द्वारा की जाएगी. इस अवसर पर प्रमुख रूप से सुमित्रा सिंह इंदू सिंह रोली खन्ना गीतू मेहरोत्रा मौजूद रही.

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page