Connect with us

वाराणसी

कैंट स्टेशन : बाइक स्टैंड पर नियमों की अनदेखी, यात्रियों से वसूला जा रहा मनमानी शुल्क

Published

on

Loading...
Loading...

मानवाधिकार मिशन ने की कार्रवाई की मांग

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 9 के पास स्थित बाइक स्टैंड पर भ्रष्टाचार का गंभीर मामला सामने आया है। मानवाधिकार संरक्षण मिशन ने इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, प्लेटफॉर्म नंबर 9 के पास स्थित रेलवे द्वारा अधिकृत बाइक स्टैंड पर नियम के मुताबिक 5 रुपये प्रति बाइक प्रति घंटे का शुल्क निर्धारित है। हालांकि, वहां तैनात कर्मी यात्रियों से 20 रुपये वसूल रहे हैं, जबकि रसीद सिर्फ 5रुपये की ही दी जा रही है। यह न केवल यात्रियों के साथ धोखाधड़ी है, बल्कि प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार पर भी सवाल उठाता है।

मानवाधिकार संरक्षण मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रौशन कुमार बरनवाल के नेतृत्व में इस मामले को उठाया गया। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि इस प्रकार के भ्रष्टाचार को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। अभियान में सामाजिक कार्यकर्ताओं सोनल विश्वकर्मा, राहुल प्रजापति, अनिल गुप्ता, आकाश शाह, पूजा सिंह, मालती विश्वकर्मा, कुणाल प्रताप सिंह, रीना विश्वकर्मा, आक्विब खान, ओम प्रकाश चौबे, अमर श्रीवास्तव और संदीप केसरी ने भी भाग लिया।

Advertisement

संस्था ने प्रशासन से उम्मीद जताई है कि वह इस गंभीर मामले में शीघ्र कार्रवाई करेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाएगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page