Connect with us

वाराणसी

कैंट स्टेशन पर रेल यात्रियों का हंगामा, रेलवे प्रशासन पर उठे सवाल

Published

on

Loading...
Loading...

एक घंटे आठ मिनट विलंब से रवाना हुई ट्रेन

वाराणसी। भीषण गर्मी में एसी कोच की खराबी से परेशान यात्रियों ने रविवार को वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर जमकर हंगामा किया। मऊ से मुंबई जा रही लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस (01124) के बी-3 कोच में एयर कंडीशनर के काम न करने से यात्री बुरी तरह परेशान हो गए।

जानकारी के अनुसार, मऊ से ही कोच का एसी खराब था। यात्रियों ने रास्ते में कई बार चेन पुलिंग की और रेलवे अधिकारियों से शिकायतें भी कीं, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। हालात तब बिगड़े जब ट्रेन वाराणसी कैंट स्टेशन पर पहुंची और यात्री प्लेटफॉर्म पर उतरकर हंगामा करने लगे।

हंगामे की सूचना मिलते ही जीआरपी और रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंचे। यात्रियों ने रेलवे की यात्री सुविधा व्यवस्था पर सवाल उठाए और तकनीकी लापरवाही के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई।

Advertisement

मौके पर पहुंचे रेलवे अधिकारियों ने कोच की तकनीकी खराबी को ठीक कराया, जिसके बाद एसी चालू हुआ और यात्रियों का गुस्सा शांत हुआ।

हंगामे और तकनीकी दुरुस्तीकरण की प्रक्रिया के कारण ट्रेन को करीब 1 घंटा 8 मिनट देरी से रवाना किया गया। यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न होने देने की मांग की है।

यात्रियों ने आरोप लगाया कि भीषण गर्मी में जब एसी चालू नहीं होता, तब भी रेलवे को कोई फर्क नहीं पड़ता। शिकायतों के बावजूद कार्रवाई न होना रेलवे की लापरवाही को दर्शाता है। यात्रियों ने कहा कि यदि समय पर सुनवाई होती, तो उन्हें इस गर्मी में इस तरह परेशान न होना पड़ता।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page