Connect with us

वाराणसी

कैंट स्टेशन पर रिटायर्ड मेजर का मोबाइल और डेबिट कार्ड चोरी

Published

on

Loading...
Loading...

खाते से उड़े डेढ़ लाख

वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां सेना से रिटायर्ड मेजर पाराशर रमन का मोबाइल और तीन डेबिट कार्ड चोरी हो गए। इस दौरान जालसाजों ने उनके बैंक खाते से डेढ़ लाख रुपये निकाल लिए।

नागपुर जिले के मलकापुर निवासी रिटायर्ड मेजर पाराशर रमन ने बताया कि वह दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस (12792) के एस-3 कोच में सफर कर रहे थे। कैंट स्टेशन पर ट्रेन के रुकने के दौरान उन्होंने देखा कि उनकी जेब से मोबाइल फोन और डेबिट कार्ड गायब हैं।

घटना के बाद उन्होंने तुरंत कैंट जीआरपी थाने में शिकायत दर्ज कराई। जीआरपी इंस्पेक्टर हेमंत सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस जालसाजों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों का सहारा ले रही है।

पीड़ित का कहना है कि उनका फोन और डेबिट कार्ड का इस्तेमाल कर जालसाजों ने कई बार ट्रांजैक्शन कर कुल डेढ़ लाख रुपये उड़ा लिए। इस घटना ने यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page