Connect with us

अपराध

केराकत में बाइक सवार मनबढ़ों ने मचाया आतंक, फायरिंग और मारपीट से दहशत

Published

on

Loading...
Loading...

पुलिस ने फायरिंग की घटना से किया इनकार 

जौनपुर। जिले के केराकत थाना क्षेत्र के अखईपुर गांव में बाइक सवार मनबढ़ों ने बुधवार को जमकर उत्पात मचाया। करीब एक दर्जन बाइक सवारों ने फायरिंग कर पूरे गांव में दहशत का माहौल बना दिया। इस दौरान उन्होंने एक युवक और उसकी बहन पर हमला कर दोनों को घायल कर दिया।

पुलिस ने बरामद की बाइक और असलहा
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और एक असलहा तथा एक बाइक बरामद की। हालांकि, पुलिस ने फायरिंग की पुष्टि नहीं की है और मामले की जांच जारी है।

मंगलवार की रात साहिल और अंकित उर्फ गोलू अलग-अलग स्थानों पर नए साल का जश्न मना रहे थे। इसी दौरान नशे की हालत में अंकित की बाइक साहिल के पैर पर चढ़ गई, जिससे विवाद शुरू हो गया।

बुधवार को अंकित अपने साथियों के साथ साहिल के घर पहुंचा और फायरिंग कर पूरे गांव में दहशत फैलाने का प्रयास किया। ग्रामीणों के विरोध करने पर आरोपी भाग गए, लेकिन अपनी बाइक और असलहा वहीं छोड़ गए।

Advertisement

थाना पुलिस ने कहा कि फायरिंग की सूचना गलत है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। गांव में तनाव का माहौल है, लेकिन पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रयासरत है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page