Connect with us

अपराध

केराकत में बकरा चोरों का गैंग सक्रिय, पुलिस के हाथ अब तक खाली 

Published

on

Loading...
Loading...

केराकत में बकरा चोरों का गैंग सक्रिय, पुलिस के हाथ अब तक खाली 

जौनपुर। जनपद के केराकत थाना क्षेत्र के अमिहित गांव में स्थित बड़ौदा यूपी बैंक के सामने नेकू सरोज के घर के पास मंगलवार की सुबह एक बोलेरो सवार बदमाश बकरा चोरी करने आए। जब नेकू सरोज की नींद खुली और उन्होंने चोरों का विरोध किया, तो बदमाशों ने उन पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और फरार हो गए।

वृद्ध की कराह सुनकर जब उनके परिवार के लोग पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि उनके चेहरे से खून बह रहा है, जिससे सभी हतप्रभ रह गए। इसके बाद परिजनों ने उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

इसके पूर्व, देवकली गांव में भी चोरों ने 8 बकरियों की चोरी की थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी मिलने तक पुलिस अब तक आरोपियों को पकड़ नहीं पाई है। आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए हर एक संभावित स्थान पर दबिश दिया जा रहा है।

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई घटना

Advertisement

अमिहित गांव में हुई इस बकरा चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है जिसका फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि नेकू सरोज अपने घर के बाहर सो रहे हैं। सुबह करीब 3 बजे, एक बोलेरो उनके घर के पास रुकी, जिसमें से 4-5 लोग बाहर आए और बकरा चोरी करने लगे। इस दौरान, एक चोर जिसका चेहरा फुटेज में स्पष्ट दिखाई दे रहा है नेकू सरोज के पास जाकर बकरा बाहर निकालने लगा। तभी नेकू सरोज की नींद खुल गई और उन्होंने चोरों का विरोध करना शुरू किया

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page