गोरखपुर
केपी मेमोरियल इंटर कालेज में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस
Loading...
Loading...
गोरखपुर। जिले के खजनी ब्लाक क्षेत्र में केपी मेमोरियल इंटर कॉलेज में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। नन्हे मुन्ने बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम ने सबका दिल जीत लिया। विद्यालय के निदेशक प्रदीप त्रिपाठी और अन्य अतिथियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी खास बना दिया।
Loading...
इस अवसर पर विधालय की प्रबंधक कंचन त्रिपाठी, ओम त्रिपाठी, विद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य देव प्रताप पांडेय, धर्मेन्द्र शर्मा, एवीएन केपी गौड़ आदि शिक्षक मौजूद रहे। कार्यक्रम के अन्त में बच्चों को लड्डू प्रसाद वितरण किया गया। इसी क्रम में खजनी ब्लाक में बीडीओ एवं ब्लाक प्रमुख अंशु सिंह के द्वारा झंडा फहराया गया जिसमें सभी ग्राम विकास अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Continue Reading
