Connect with us

गाजीपुर

केदार फौजदार पीजी कॉलेज में 453 छात्र-छात्राओं में टैबलेट वितरित

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। केदार फौजदार पीजी कॉलेज, गुरैनी शादियाबाद में आज एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें स्नातक स्तर (बी.ए., बी.एससी. एवं बी.एड.) 2025 में उत्तीर्ण कुल 453 छात्र-छात्राओं को उत्तर प्रदेश युवा तकनीकी सशक्तिकरण योजना अंतर्गत टैबलेट वितरित किए गए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रबंधक डॉ. सुरेंद्र यादव ने छात्र-छात्राओं को टैबलेट प्रदान करते हुए कहा कि डिजिटल शिक्षा आधुनिक युग की आवश्यकता है और यह पहल युवाओं को तकनीकी दृष्टि से सशक्त बनाएगी। उन्होंने विद्यार्थियों से तकनीक का सकारात्मक उपयोग कर अपनी शिक्षा व कैरियर को नई दिशा देने का आह्वान किया।

इस अवसर पर कॉलेज के सभी प्राध्यापक एवं कर्मचारी मौजूद रहे। छात्र-छात्राओं ने इस पहल के लिए राज्य सरकार एवं कॉलेज प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page