Connect with us

गोरखपुर

केआईपीएम कॉलेज के छात्र इसरो बैंगलोर में प्रस्तुत करेंगे शोध पत्र

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। के.आई.पी.एम. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, गोरखपुर के मेधावी छात्र 5 और 6 फरवरी को यू. आर. राव सैटेलाइट सेंटर (URSC), ISRO, बेंगलुरु में अपना शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे। इसरो द्वारा चयनित उनके शोध पत्र ने राष्ट्रीय स्तर पर संस्थान का मान बढ़ाया है। श्री सिद्धांश पांडेय (बी.टेक – कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (AI & ML), तृतीय वर्ष), श्री आदर्श प्रताप सिंह (बी.टेक–कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, तृतीय वर्ष), जिनमें इसरो द्वारा यात्रा, आवास एवं आतिथ्य प्रायोजित है।

संस्थान के चेयरमैन ई.आर.डी.सिंह जी ने छात्रों को शोध पत्र प्रस्तुत करने से पूर्व विशेष रूप से शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा, “के0आई0पी0एम0 परिवार को अपने छात्रों पर असीम गर्व है। इसरो जैसे प्रतिष्ठित संगठन में शोध पत्र प्रस्तुत करना न केवल छात्रों की व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि हमारी संस्थागत दृष्टि ‘अनुसंधान-आधारित शिक्षा, नवाचार एवं अकादमिक उत्कृष्टता’ की साकार सच्चाई है। हम छात्रों से अपेक्षा करते हैं कि वे इसरो के वैज्ञानिक मंच पर अपना सर्वोत्तम प्रदर्शन करें एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हैं।

Loading...

इस अवसर पर उपस्थित संस्थान के सचिव श्री विनोद कुमार सिंह, निदेशक डॉ. मो. जाहिद रेयाज खान, कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग के विभागाध्यक्ष श्री अनुराग सिंह, AI & ML के विभागाध्यक्ष श्री संजय गुप्ता, प्रशिक्षण एवं सेवायोजन प्रभारी श्री नितेश कुमार जायसवाल, सहित अन्य संकाय सदस्य उपस्थित रहे ।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page