Connect with us

वाराणसी

केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का हुआ आयोजन

Published

on

Loading...
Loading...

पोस्टर, क्विज और रैली के साथ सारनाथ में गूंजा देशभक्ति का जज़्बा

सारनाथ (वाराणसी)। केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान, सारनाथ वाराणसी में कुलपति प्रो. वांग छुग दोर्जे नेगी की अध्यक्षता एवं कुलसचिव डॉ. सुनीता चन्द्रा के निर्देशन में हर घर तिरंगा अभियान 2025 के तहत विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रमों की शुरुआत 7 अगस्त को छात्र-छात्राओं के बीच आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता से हुई। इसके बाद 8 अगस्त को क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 9 अगस्त को संस्थान के नालन्दा भवन में छात्र-छात्राओं में देशभक्ति की भावना जागृत करने और देश के इतिहास से जोड़ने के उद्देश्य से ‘मैं कलाम हूँ’ फिल्म का प्रदर्शन किया गया।

Advertisement

अभियान के अंतर्गत बुधवार को भव्य रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ प्रातः 7:00 बजे संस्थान के मुख्य द्वार से हुआ, जो हवेलिया होते हुए महाराजा सुहेलदेव चौराहे तक निकाली गई।

रैली को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. वाङ्छुग दोर्जे नेगी ने कहा कि आज का दिन सभी भारतीयों के लिए गर्व और सम्मान का दिन है। यह वह दिन है जब हम स्वतंत्रता संग्राम के अदम्य साहस, बलिदान और देशभक्ति को स्मरण करते हैं, और तिरंगे की शान में सिर झुकाकर उसे प्रणाम करते हैं। तिरंगा हमारी अस्मिता, स्वतंत्रता और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। हर घर तिरंगा यात्रा राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

इस अवसर पर डॉ. हिमांशु पांडेय, डॉ. नवांग तेनफेन, डॉ. अनुराग, डॉ. तेनजिन सेम्फन सहित अध्यापक, कर्मचारी एवं सैकड़ों की संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page