Connect with us

वाराणसी

कृषि विज्ञान केंद्र का मेघालय के छात्रों ने किया शैक्षणिक भ्रमण

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जामुराद (वाराणसी)। नॉर्थ-ईस्टर्न हिल यूनिवर्सिटी (NEHU), मेघालय के छात्रों के एक दल मंगलवार को कृषि विज्ञान केंद्र (मिर्जामुराद) का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान छात्रों को आधुनिक कृषि तकनीकों तथा नवाचारों की विस्तृत जानकारी दी गई।

भ्रमण के अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी वैज्ञानिक डॉ. प्रकाश सिंह ने बीज उत्पादन एवं बीज तकनीक से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा कीं। वहीं डॉ. मनीष पाण्डेय ने संरक्षित खेती (प्रोटेक्टेड कल्टीवेशन) की उपयोगिता, तकनीक तथा इसकी व्यावसायिक संभावनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।

Loading...

डॉ. राहुल कुमार सिंह, वैज्ञानिक (कृषि प्रसार), ने समेकित कृषि प्रणाली के अंतर्गत फसल, पशुपालन, बागवानी एवं अन्य घटकों के समन्वय से आय बढ़ाने के मॉडल की जानकारी दी। साथ ही डॉ. पूजा सिंह ने पशुपालन आधारित उद्यमिता एवं उसके महत्व पर छात्रों का मार्गदर्शन किया।

इस अवसर पर नॉर्थ-ईस्टर्न हिल यूनिवर्सिटी, मेघालय के सहायक प्राध्यापक डॉ. देवेश तिवारी भी उपस्थित रहे। छात्रों ने कृषि विज्ञान केंद्र की विभिन्न इकाइयों का अवलोकन कर व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त किया तथा वैज्ञानिकों से संवाद कर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page